Home उत्तराखंड न्यूज़ बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा ने मेडिकल सेंटर और एसीएलएस एम्बुलेंस का हुआ उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बरफ़ौज

बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा ने मेडिकल सेंटर और एसीएलएस एम्बुलेंस का हुआ उद्घाटन

उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग और धामों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर और एसीएलएस (एडवांस क्रिटिकल लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस का अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने उद्घाटन किया।

बदरीनाथ धाम में अपर जिलाधिकारी ने रिबन काटकर सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चारों धामों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य के चिकित्सालयों को संसाधन संपन्न किया जा रहा है। ऐसे में सिक्स सिग्मा की ओर से बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थापित मेडिकल सेंटर तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सहयोग प्रदान करेगा।

सिक्स सिग्मा की डॉ. सपना ने बताया कि बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मंशा से मेडिकल सेंटर स्थापित किए गए हैं। योजना के अनुसार धाम के प्रथम गांव माणा गांव, बदरीनाथ मंदिर परिसर और यूथ हॉस्टल में मेडिकल टीम तैनात की गई हैं। इसके साथ ही धाम में एसीएलएस एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। जिससे धाम तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। सिक्स सिग्मा के एडिशनल डायरेक्टर डॉ भारत शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा की ओर से मानवीय संवेदना और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही हैै।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दे रहा स्वास्थ्य सेवाएं

सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर की ओर से राज्य के विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। सिक्स सिग्मा के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनिता भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ, बदरीनाथ, रुद्रनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर व आदि कैलाश जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वर्ष 2013 से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...