Saturday , 5 September 2026
Home सरोकार 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना दम
सरोकारउत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगर

58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया अपना दम

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जनरल विपिन सिंह रावत भवन के पवन सिंह बिष्ट ने प्रथम, सिल्वर जुबली भवन के कुशाग्र मेहरा ने द्वितीय तथा मीनाक्षी भवन के राघव कोहली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मंदाकिनी भवन की ज्योति ने प्रथम, आचार्य भवन की नेहा चन्द्र ने द्वितीय तथा गांधी भवन की रितु गोस्वामी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

लॉन्ग जंप (पुरुष वर्ग) में सिल्वर जुबली भवन के विशाल तोमर ने प्रथम, पटेल भवन के दीपक सिंह बिष्ट ने द्वितीय तथा टैगोर भवन के निखिल तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शॉटपुट (पुरुष वर्ग) में सीबी-1 के आयुष पुरोहित ने प्रथम, नेहरू भवन के आयुष चौधरी ने द्वितीय तथा पंत भवन के आयुष्मान सिंह नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शॉटपुट (महिला वर्ग) में गोल्डन जुबली भवन की अनुप्रिया आर्या ने प्रथम, गांधी भवन की अंजली जोशी ने द्वितीय तथा गोल्डन जुबली भवन की पूजा सक्सेना ने तृतीय स्थान हासिल किया।

4×400 मीटर रिले दौड़ (महिला वर्ग) में गांधी भवन ने प्रथम, मंदाकिनी भवन ने द्वितीय तथा सरस्वती भवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सिल्वर जुबली भवन ने प्रथम, जनरल विपिन सिंह रावत भवन ने द्वितीय तथा सीबी-1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में पंत भवन के कनिष्क वर्मा ने प्रथम, टैगोर भवन के अभिषेक यादव ने द्वितीय तथा जनरल विपिन सिंह रावत भवन के करन सिंह रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान, जीआईसी अल्मोड़ा के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल पंत, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना, प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जी.एस. बोहरा, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. मुमतेश सक्सेना, डॉ. अंशिका गुप्ता, स्टाफ काउंसलर प्रभाकरन जोशी, डॉ. ए.पी. सिंह तथा डॉ. रितिका भट्ट ने सम्मानित किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...