Home उत्तराखंड न्यूज़ मानसिक दिव्यांग भाईयों के यौन शोषण का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार देहरादून
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेहरादून

मानसिक दिव्यांग भाईयों के यौन शोषण का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार देहरादून

Lavc57.107.100

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत बंजारावाला में स्थित विशेष बच्चों (मानसिक दिव्यांग) के एक बोर्डिंग स्कूल में दो सगे भाइयों के साथ यौन शोषण के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिव्यांग बच्चों की मां की शिकायत के आधार आरोपी शिक्षक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुरादाबाद निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके दो बेटे जिसमें एक की उम्र 13 साल और दूसरे की उम्र 9 साल है, दोनों मानसिक दिव्यांग हैं। महिला ने अप्रैल में गूगल के माध्यम से देहरादून की पटेल नगर क्षेत्र में विशेष बच्चों के लिए नया बोर्डिंग स्कूल खोलने की जानकारी मिली थी। इस पर महिला मई के पहले सप्ताह देहरादून पहुंची. स्कूल देखने के बाद प्रबंधन से बात की थी।

स्कूल प्रबंधन की ओर से दावा किया गया था कि बच्चों के रहन-सहन और पठन-पाठन की प्रतिदिन की फोटो और वीडियो भेजी जाएगी। ऐसे में महिला ने अपने दोनों बच्चों का दाखिला स्कूल में कर दिया। एक बच्चे की फीस प्रतिमाह 20 हजार रुपए बताई। बच्चों का दाखिला कराने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों की दो-चार ही वीडियो और फोटो भेजी गई। इसके बाद उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। 16 मई में महिला दोबारा देहरादून आई। जब वह स्कूल पहुंची तो बच्चों से उसे मिलने नहीं दिया गया। जिसके बद वह वापस चली गई।

महिला शुक्रवार को दोबारा देहरादून पहुंची। जिसके बाद वह बच्चों से मिलने की जिद पर अड़ गई। उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बच्चों से मिलने की मंजूरी दी। जब महिला ने अपने बच्चों से अकेले में बात की तो दोनों रोने लगे। बच्चों ने बताया कि एक शिक्षक लोहे की रोड से उनकी पिटाई करता है। पेट में लात मारता है। बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने कई बार दोनों को सिगरेट से दागा और यौन शोषण किया। बच्चों की बात सुनकर महिला के होश उड़ गये। उसने विरोध जताया लेकिन स्कूल प्रबंधन से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार देर शाम को गिरफ्तार लिया गया है। अब आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...