Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम रेखा गुप्ता ने भगवान केदारनाथ के किए दर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

सीएम रेखा गुप्ता ने भगवान केदारनाथ के किए दर्शन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज प्रातः 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यबीकेटीसी और श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कराया।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। पूजा अर्चना के उपरांत बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्थाए सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया।

इस शुभ अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles