सैल्फी लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पर्यटकों की कार

 सैल्फी लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पर्यटकों की कार

इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई। जिस पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। मसूरी में राजपुर ट्रेक रूट पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 पर्यटक बाल-बाल बच गए। घटना का कारण सेल्फी लेने के दौरान की गई लापरवाही बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, लेकिन समय रहते हुए रेस्क्यू टीमों ने स्थिति को संभाल लिया।
कार हादसे की सूचना पर राजपुर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके तहत खाई में गिरे 6 लोगों को सकुशल निकाला गया। जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पताल में भेजा गया। जहां पर सभी का उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार  को दोपहर के समय रुड़की से आए 6 पर्यटक राजपुर-झड़ीपानी ट्रेक रूट की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में एक खूबसूरत घाटी वाला स्थान देख सभी लोग रुक गए। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और सेल्फी व फोटो लेने लगे। चश्मदीदों के अनुसार, इस दौरान कार का चालक भी बाहर आ गया। बताया जा रहा वाहन का हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगाया गया था। सेल्फी लेने के बाद जैसे ही सभी 6 लोग कार में बैठे, वैसे ही कार धीरे-धीरे सरकने लगी। देखते ही देखते खाई की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते, तब तक कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई। जिससे कार में बैठे सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई। जिन्हें अब रेस्क्यू कर लिया गया है। कार में बैठे सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

 भूत भगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म,कोर्ट के आदेश पर आरोपी तांत्रित के खिलाफ मामला दर्ज
हरिद्वार। भूत भगाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज करने के नाम पर हजारों रुपए भी हड़प लिए हैं।
जानकारी के अनुसार गंगनहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब रहती थी। बेटी रात को सोते समय डर जाती थी। साल 2025 जनवरी माह में महिला अपनी बेटी को पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह में जियारत के लिए ले गई। जहां पर उसे सुशीला नाम की एक महिला मिली। महिला ने बताया था कि लक्सर क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी समर सिंह झाड फूंक का काम करता है। वह उसकी बेटी को ठीक कर देगा। जिसके बाद वह अपनी बेटी को समर सिंह के घर ले गई। इसके बाद समर सिंह ने महिला की बेटी के शरीर पर एक निशानी बताई। इसी के साथ उसे अकेले में जाकर इस निशानी को देखने के लिए कहा। जब महिला को बेटी के शरीर पर निशानी मिली तो उसे यकीन आ गया, इसके बाद समर सिंह ने पूजा करने के बाद उसने एक हजार रुपये लिए और उन्हें वापस घर भेज दिया। तबियत में सुधार न होने पर समर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पर जिन्न का साया है। उसे घर आकर इलाज करना होगा। आरोप हे कि समर सिंह उनके घर आया। घर पर पहुंचने के बाद समर सिंह ने दस हजार रुपए नकद और कुछ सामान मांगा। महिला ने दस हजार और साथ ही आठ हजार रुपए का पूजा का सामान लाकर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने एंकात में पूजा की बात कहते हुए उसकी बेटी को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर युवती ने अपनी मां को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर उसकी मां के होश फाख्ता हो गए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this