Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़  केदारनाथ मार्ग पर भारी मलबा आने से एक यात्री की मौत,दो घायल,अग्रिम आदेशों तक यात्रा पर रोक
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

 केदारनाथ मार्ग पर भारी मलबा आने से एक यात्री की मौत,दो घायल,अग्रिम आदेशों तक यात्रा पर रोक

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड से केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग के जंगलचट्टी के पास लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गदेरा (नदी-नाला) उफान पर आ गया। गदेरे के उफान पर आने से मलबा पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। मलबा के साथ आए पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। खराब मौसम के चलते फिल्हाल केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गयी है।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास गदेरा उफान के आने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर पैदल मार्ग पर जमा होने लगे है। वहीं मलबा के साथ आए पत्थर की चपेट में आने में एक व्यक्ति की मौत जबकि दो लोग घायल हो गए। मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने और संपूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, ऐसे में एहतियातन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें और आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।

खाई में गिरी ऑल्टो, दो लोगों की मौत
चमोली। थराली में कुलसारी – आलकोट – माल बजवाड़ – मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2.30 बजे ऑल्टो किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी। ढालू और नोणा गांव के पास ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं डीडीआरएफ की टीम में स्थानीय लोगों के साथ घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर खाई से निकाला। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...