हिल मेल ब्यूरो, देहरादून भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है। समिति में कुल 34 सदस्यों को जगह मिली है। इनमें 28 प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ 6 मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। आपको बता
हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है। समिति में कुल 34 सदस्यों को जगह मिली है। इनमें 28 प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ 6 मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि संगठन की कमान अपने हाथों में लेने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें फीडबैक मिला है कि पार्टी के कुछ पुराने और अनुभवी नेता किन्हीं कारणों से उदासीन हैं। वे विचारों से तो भाजपा के साथ हैं लेकिन पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उनका मानना है कि ये नेता संगठन और चुनावी रणनीति के मद्देनजर अगले विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम हो सकते हैं।
अब भगत ने कहा है कि वह पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना चाहते हैं। 6 अप्रैल से वह हर एक उदासीन नेता से मिलकर उनसे संगठन की गतिविधियों से जुड़ने की अपील करेंगे।
प्रदेश के समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं, pic.twitter.com/9YFxzEl7kG
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) February 25, 2020
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *