Home उत्तराखंड न्यूज़ अफगानिस्तान से लौटे उत्तराखंडियों से मिले सीएम धामी, पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल का जताया आभार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अफगानिस्तान से लौटे उत्तराखंडियों से मिले सीएम धामी, पीएम मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल का जताया आभार

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से उनके घरों तक लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को स्थानिक आयुक्त को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 400 से अधिक लोगों की उत्तराखंड वापसी हो चुकी है। उत्तराखंड लौटे लोगों के स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार की समस्याओं के समाधान का भी रास्ता तलाशा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफगानिस्तान से सकुशल लौटे 56 उत्तराखंडवासियों से मंगलवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अब तक 400 से अधिक उत्तराखंडियों की सकुशल वापसी हो चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि कठिन संघर्ष एवं जतन के बाद वतन वापस आने वालों का वह प्रदेश में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से उत्तराखंडवासियों की सकुशल वापसी के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं।

इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो पाया। प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज दुनिया में भारत का स्वाभिमान और इज्जत बढ़ी है। शक्तिशाली भारत की पहचान बनी है। देश के सक्षम एवं मजबूत लीडरशिप के कारण हमारे लोग विदेशों में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे लोगों को सकुशल वापसी के प्रयास जारी रहेंगे।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से उनके घरों तक लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को स्थानिक आयुक्त को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 400 से अधिक लोगों की उत्तराखंड वापसी हो चुकी है। उत्तराखंड लौटे लोगों के स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार की समस्याओं के समाधान का भी रास्ता तलाशा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित 56 लोगों के साथ ही सभी वापस लौटे लोगों के सुखद भविष्य की भी कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वे भी निरंतर अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिवार के संपर्क में रहे हैं। उत्तराखंड लौटे लोगों में से यदि कोई अपना उद्यम स्थापित करना चाहेगा तो उसके लिए सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा के पदाधिकारियों ने गोरखा समाज की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर विशेष सचिव मुख्यमंत्री डा. पराग मधुकर धकाते, जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेनद्र सिंह रावत, संयोजक चेतन गुरंग, केंट वार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, गोरखाली सुधार सभा की श्रीमती पुष्पा, श्रीमती सुधा, श्रीमती उमा के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...