Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने लिया चारधाम परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा
उत्तराखंड न्यूज़

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने लिया चारधाम परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को चारधाम परियोजना के अंतर्गत चिन्यालीसौड़, धरासू, जानकीचट्टी, बड़कोट एवं गंगोत्री में भैरवघाटी में हो रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण कर जायजा लिया।
हवाई सर्वेक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री ने मातली में आईटीबीपी बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा संबंधी कार्यों के बारे में वार्ता की। चारधाम परियोजना के तहत जनपद में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रावत व केंद्रीय मंत्री द्वारा चारधाम परियोजना के अंतर्गत सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग का फोटोग्राफ सहित सभी कार्य योजना का अवलोकन किया गया। बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से चार धाम परियोजना के तहत हो रहे कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से वार्ता की।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री वीके सिंह ने चारधाम परियोजना के तहत किए जा रहे सभी कार्य वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले से पहले पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे चारधाम यात्रियों और सहुलियत मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सिलक्यारा टनल में जल निकासी के कार्यों में तेजी लाई जाए, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अस्थिर पहाड़ी ढलानों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को पहले की अपेक्षा ओर अधिक सुगम बनाने हेतु कार्य तेजी से किए जाएं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि उत्तराखंड में आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक सुगमता से यात्रा कर सकें। एनजीटी की हाई पावर कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी दी है। जल्द ही उस पर कार्यवाही होगी, ताकि ऑल वेदर रोड निर्माण में रूके हुए कार्य शुरू हो सकें।
 इस अवसर पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 12 वाहिनी आईटीबीपी कमांडेट पवन कुमार एवं मेजर अवनीश शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...