गांवों में झट से हल हो जाएंगे जमीन विवाद, पीएम मोदी का उत्तराखंड को भी ‘खास तोहफा’

गांवों में झट से हल हो जाएंगे जमीन विवाद, पीएम मोदी का उत्तराखंड को भी ‘खास तोहफा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के प्रधानों से संवाद करने से पहले स्वामित्व योजना की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि इससे गांवों में सीमा को लेकर होने वाला विवाद मिनटों में सुलझ जाएगा जबकि अभी सालों लग जाते हैं। आइए समझते हैं कि यह योजना क्या है और इसका उत्तराखंड से खास कनेक्शन क्यों हैं।

पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर के सरपंचों से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने स्वामित्व योजना लॉन्च की। इसकी मदद से अब सभी ग्राम पंचायतों का डिजिटलाइजेशन होगा और रिकॉर्ड रखना आसान होगा। खास बात यह है कि इस योजना से संपत्ति का सत्यापन काफी आसान हो जाएगा। पीएम मोदी के इस ‘खास तोहफे’  में  उत्तराखंड भी शामिल है। दरअसल, सबसे पहले जिन 6 राज्यों में यह योजना शुरू हो रही है, उनमें उत्तराखंड भी है।

इसके तहत पंचायती राज मंत्रालय, राज्य के राजस्व विभागों, भारतीय सर्वेक्षण मंत्रालय के सहयोग से ड्रोन सहित अन्य आधुनिक तरीकों से गांवों में रहने वाले लोगों की भूमि का सीमांकन आसानी से किया जा सकेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस योजना की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पंचायती राज दिवस के  अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वामित्व योजना की शुरुआत की है। हर्ष की बात है कि यह योजना उत्तराखंड समेत 6 राज्यों से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।’

उत्तराखंड के सीएम ने आगे कहा कि इस योजना के तहत गांवों की जमीनों की ड्रोन मैपिंग की जाएगी और गांवों के लोगों को जमीन का मालिकाना प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिससे जमीन विवाद खत्म हो जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि शहरों की भांति गांव में भी लोग मालिकाना प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक से लोन ले सकेंगे।

इस योजना से अब किसी भी प्रकार के स्वामित्व के रिकॉर्ड के न होने या आबादी की भूमि के कब्जे, जल निकासी या सीमा वाले झगड़ों को हल करने में आसानी होगी। भारतीय सर्वेक्षण मंत्रालय ड्रोन के जरिए आबादी क्षेत्र का डेटाबेस बनाएगा, जिससे विकास योजनाओं को बनाने में लाभ होगा। साफ है कि अब स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रयासों को गति मिलेगी।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this