हिल-मेल ब्यूरो आज काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नई ट्रेन ‘नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस’ का काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुभारंभ हो गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना किया। रेल मंत्री की ओर से सांसद
हिल-मेल ब्यूरो
आज काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नई ट्रेन ‘नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस’ का काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुभारंभ हो गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना किया। रेल मंत्री की ओर से सांसद भगत सिंह कोश्यारी और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मौसम खराब होने कारण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके।
मुख्यमंत्री ने नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आॅल वेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णपयाग रेल परियोजना के बाद यह रेल सेवा, रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को दी गई एक और बड़ी सौगात है। काठगोदाम व देहरादून के बीच एक और रेल सेवा शुरू करने से उत्तराखंड के लोगों की एक बड़ी मुराद पूरी हुई है। यह रेल सेवा, गढ़वाल व कुमाऊं के बीच सम्पर्क का विस्तार करते हुए राज्य के लोगों के लिए लाईफ लाईन साबित होगी।
काठगोदाम से देहरादून का एसी चेयर कार का किराया 555 रुपये, नॉन एसी चेयर कार का 165 रुपये है। जबकि वॉल्वो बस का टिकट 1200, एसी का 716 रुपये किराया है। यानी बस के मुकाबले आधा ही किराया लगेगा।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *