हिल-मेल ब्यूरो
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वंसत पंचमी पर नरेंद्रनगर राजदरबार में कुल पुरोहितों ने महाराज मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला। भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 24 अप्रैल को पिरोया जाएगा।
राजदरबार में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल और संपूर्णानंद जोशी ने गणेश, पंचांग और चैकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।
भगवान बद्रीविशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 24 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी।


Leave a comment