Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री ने किया यमकेश्वर ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार का उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़

मुख्यमंत्री ने किया यमकेश्वर ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार का उद्घाटन

हिल-मेल ब्यूरो
एक अभियान पहाड़ों की ओर लौटने का! इस मिशन के तहत ऋषिकेश के नजदीक ग्राम तल्ला बनास के नेगी परिवार ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ चल रहा है। 20 जून से 26 जून तक इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नेगी परिवार और ग्राम तल्ला बनास के सैकड़ों प्रवासीय लोग पहुंचे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 23 जून को तल्ला बनास पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने तल्ला बनास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में पेयजल की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों को अपने स्तर पर भी पानी के स्रोतों को बचाने की मुहिम चलाने का आवाह्न किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार का उद्घाटन करने के साथ ही विद्यालय का निरीक्षण किया और उन्होंने वहां पर एक वृक्षारोपण भी किया।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत हिलमेल फाउंडेशन ने इस प्राथमिक विद्यालय का निर्माण किया है। इस मौके पर हिलमेल फाउंडेशन की चेयरपर्सन चेतना नेगी, वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी, ग्राम तल्ला बनास के प्रधान विनोद नेगी, आलम सिंह नेगी, दिगम्बर नेगी, पूर्व बीजेपी के वरिष्ठ नेता महावीर प्रसाद कुकरेती समेत कई लोग मौजूद थे। जबकि ब्रहमोस ऐरोस्पेस की तरफ से महाप्रबंधक रियर एडमिरल ओ पी एस राणा इस कार्यक्रम में मौजूद थे। ओ पी एस राणा ने कहा कि ब्रहमोस एयरोस्पेस उत्तराखंड में अब तक ऐसे तीन विद्यालयों का जीर्णोद्धार कर चुका है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ब्रहमोस एयरोस्पेस, हिलमेल फाउंडेशन और वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी की इस मुहिम का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मौजूद तल्ला बनास, मल्ला बनास, किमसार समेत अनेक ग्राम सभाओं के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की गांव में पेयजल की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए लोगों को अपने स्तर पर भी प्रयास करने की जरूरत है। मनरेगा के तहत पानी के स्रोतों को दोबारा से जीवित किया किया जाना चाहिए। उनकी सरकार जिस तरह से देहरादून में रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने की कवायद कर रही है उसी तरह से उत्तराखंड में गांव में लोगों को अपने स्तर पर भी पानी के स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए पेड़ लगाने, खंती खोदने और तटबंध बनाने जैसे काम मनरेगा के तहत करने चाहिए। खासतौर से ग्राम तल्ला बनास के लोगों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के सम्मुख पानी की गंभीर समस्या को उठाया।
25 जून को पद्श्री बसंती बिष्ट और कर्नल अजय कोठियाल ने इस पुस्तकालय के कंप्यूटरीकरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर तल्ला बनास के नेगी परिवार, पत्रकार मनजीत नेगी और हिलमेल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती चेतना नेगी भी मौजूद रहे। ग्राम तल्ला बनास में शुरू हुए इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के जरिए लोगों को गंगा सफाई के लिए नमामि गंगे और प्रवासीय लोगों को गांव से जोड़ने का संदेश देना भी शामिल है। कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में यूथ फाउंडेशन की तरफ से 23 से 25 जून को ग्राम तल्ला बनास में युवाओं के लिए भर्ती कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस इलाके के सैकड़ों बच्चों को सेना में भर्ती होने का मौका मिला।

इससे पहले 22 जून को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इस मौके पर भगवताचार्य डॉ दुर्गेश आचार्य ने धन सिंह रावत से अनुरोध किया कि वे राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री होने के नाते राज्य में युवाओं में बढ़ रही नशा की समस्या पर ध्यान दें। इसके साथ ही राज्य सरकार को गंगा को सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। डॉ दुर्गेश ने कहा कि उत्तराखंड और देश तभी बच सकता है जब गंगा बचेगी। भागवत कथा के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार को इस बात के लिए चेताया कि उन्हें राज्य में युवा शक्ति को नशे की समस्या से बचाने के प्रयास करने चाहिए साथ ही यहां पर महिलाओं की स्थिति सुधारने के पर भी काम करना चाहिए।
इस मौके पर धन सिंह रावत ने ग्राम तल्ला बनास में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण के कार्यक्रम का भी जायजा लिया और वहां पर एक पौधारोपण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद ग्राम वासियों ने तल्ला बनास और आसपास के इलाकों में पानी की भारी समस्या से उन्हें अवगत कराया। जिस पर धन सिंह रावत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही राज्य सरकार के स्तर पर पर तल्ला बनास में पीने के पानी की गंभीर समस्या के निदान की दिशा में काम करेंगे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...