Saturday , 12 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूटेः एक दिन में मिले 1637 केस, अकेले देहरादून में 623 पॉजिटिव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूटेः एक दिन में मिले 1637 केस, अकेले देहरादून में 623 पॉजिटिव

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31973 पहुंच गई है। प्रदेश में रविवार को 1009 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 21040 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 10397 हो गई है। 

उत्तराखंड में कोरोना से स्थिति भयावह होती जा रही है। रविवार को राज्य में कोरोना के 1637 नए केस सामने आए हैं। यह अब तक का एक दिन का सबसे अधिक संक्रमितों का आंकड़ा है। अकेले देहरादून में 623 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून कोरोना का एपिक सेंटर बन गया है। 12 लोगों को कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवानी पड़ी है। राज्य में अब तक कोरोना से 414 लोगों की मौत हुई है।

 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून के अलावा हरिद्वार में 318 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 211 और ऊधमसिंह नगर में 240 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13, चमोली में सात, चंपावत में 32, पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 34, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 27 और उत्तरकाशी में 47 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31973 पहुंच गई है। प्रदेश में रविवार को 1009 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 21040 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 10397 हो गई है।

राज्य में संक्रमण की दर 15.26% पहुंच गई है। वहीं पिछले सात दिनों में डबलिंग रेट 21.21 दिन पहुंच गया है। अगर कोरोना के अब तक मिले मामलों पर जिलेवार नजर डालें तो देहरादून में 7585, हरिद्वार में 6737,
उधमसिंह नगर में 5887, नैनीताल में 4126, टिहरी में 1734, उत्तरकाशी में 1302, पौड़ी में 1126, अल्मोड़ा में 875, पिथौरागढ़ में 669, चमोली में 519, चंपावत में 519, रुद्रप्रयाग में 488 और बागेश्वर में 382 मामले सामने आए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...