Sunday , 6 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 18 इंस्पेक्टरों के तबादले
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 18 इंस्पेक्टरों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस महानिदेशालय की ओर से 18 इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, डॉ. योगेंद्र सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी दी।
मुख्य तबादलों में महेश चंद्रा को प्रतिसार निरीक्षक चंपावत से निरीक्षक यातायात नैनीताल, हरकेश सिंह को शिविरपाल आईआरबी-1 से प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, और भगत सिंह राणा को प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल से प्रतिसार निरीक्षक चंपावत बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, अजय कुमार आर्या को शिविरपाल 46 पीएसी से शिविरपाल आईआरबी-1, अर्जुन सिंह को दलनायक आईआरबी-2 से प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी नरेंद्र नगर, और सरमवीर सिंह को प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार से निरीक्षक यातायात देहरादून भेजा गया है।
विजय विक्रम को प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा से प्रतिसार निरीक्षक पुलिस मुख्यालय, गोपाल सिंह बिष्ट को दलनायक 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा, कैलाश चंद्र शर्मा को दलनायक 40 पीएसी से प्रतिसार निरीक्षक रुद्रप्रयाग, और श्यामलाल को निरीक्षक यातायात रुद्रप्रयाग से प्रतिसार निरीक्षक पौड़ी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, प्रवीण आलोक को निरीक्षक यातायात चमोली से प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार, राजेंद्र नाथ को निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी से निरीक्षक यातायात हरिद्वार, संदीप सिंह नेगी को प्रतिसार निरीक्षक एटीसी से निरीक्षक यातायात हरिद्वार, नीरज कुमार को दलनायक आईआरबी-1 से निरीक्षक यातायात ऊधमसिंह नगर, संजय रौथाड़ को निरीक्षक चमोली से निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी, और महिपाल सिंह को दलनायक-40 पीएसी से प्रतिसार निरीक्षक एटीसी हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप कुमार को प्रतिसार निरीक्षक टिहरी से यातायात निरीक्षक देहरादून और अमित कुमार को दलनायक आईआरबी-2 से प्रतिसार निरीक्षक टिहरी बनाया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles