Sunday , 6 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड पिथौरागढ़ की डीडीहाट तहसील में कानूनगो 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पिथौरागढ़ की डीडीहाट तहसील में कानूनगो 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीहाट तहसील, जनपद पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सतर्कता अधिष्ठान को एक शिकायतकर्ता टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि कानूनगो ने डीडीहाट तहसील वार्ड में बन रहे मकान का कार्य भूमि की नाप न होने के कारण रुकवा दिया है। इसके साथ ही, तोक छन्पट्टा क्षेत्र में प्रस्तावित भवन निर्माण से पहले भूमि की नाप के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। बातचीत के बाद आरोपी कानूनगो 40,000 रुपये में तैयार हो गया।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान, नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी में तैनात निरीक्षक ने जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने शुक्रवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कानूनगो नारायण सिंह करायत को डीडीहाट तहसील परिसर स्थित उसके सरकारी आवास से रिश्वत की राशि लेते समय गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में निकट जेएमके टाइल्स, मोहल्ला खोल्टा, जनपद अल्मोड़ा में निवास करता है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम पजीना पट्टी शहरू, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा है। विजिलैंस टीम उसके घर पर छापेमारी कर रही है और बैंक खाते खंगालने में लगी हुई है। इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को उनकी सफल कार्रवाई के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles