Home उत्तराखंड न्यूज़ क्राइम हत्या की नियत से फायरिंग करने वाले 3 गिरफ्तार
क्राइमउत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेश-विदेश

हत्या की नियत से फायरिंग करने वाले 3 गिरफ्तार

जिनके पास से घटना में प्रयुक्त एक नाली बन्दूक व कारतूस बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में, गिरफ्तार आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से योजनाबद्ध तरीके से फायरिंग की थी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

घटना में प्रयुक्त एक नाली बंदूक व कारतूस बरामद
उधमसिंहनगर। हत्या की नियत से घर पर आकर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मात्र 12 घंटे अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाली बंदूक व कारतूस बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यह सनसनीखेज घटना 19 जून, 2025 की रात लगभग 9 बजे की है, जिसने सितारगंज के ग्राम बमनपुरी के शांतिपूर्ण माहौल को अचानक भंग कर दिया। बताया कि मामले में रंजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी ग्राम बमनपुरी, सितारगंज 20 जून को कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर बताया गया था कि घटना की रात लवप्रीत सिंह, साहब सिंह, शेरा पुत्र और गुरमन सहित कुछ लोगं उनके घर के ठीक बाहर आ गए। उन्होंने उनका नाम पुकारते हुए और अभद्र गालियां देते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने की धमकी देनी शुरू कर दी। जब वह बाहर नहीं आये तो आरोपियों ने उनके घर के मुख्य गेट पर लात मारना शुरू कर दिया। जैसे ही वह (रंजीत सिंह) घर से बाहर आए और गेट की ओर बढ़े, गेट पर खड़े आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हे घर में घुस कर जान बचानी पड़ी। मामले में पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम के अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने मुकदमें में नामजद तीन मुख्य आरोपियों लवप्रीत सिंह उर्फ लवी पुत्र हरमेन्दर सिंह, निवासी दड़हाफार्म (जनता फार्म), थाना कोतवाली सितारगंज, साहब सिंह उर्फ साबे पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी ग्राम नकुलिया, थाना कोतवाली सितारगंज व गुरमन सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी ग्राम ढ्योडार, थाना कोतवाली सितारगंज जो वर्तमान में बंगाली कॉलोनी, वार्ड नंबर 11, सितारगंज में रह रहा था को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...