Tuesday , 15 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड देहरादून में मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 3 सप्लायर गिरफ्तार
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देहरादून में मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 3 सप्लायर गिरफ्तार

मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 30 दुकानों से खाद्य विभाग में आटा जब्त कर नष्ट कर दिया है। इन 30 दुकानों को अलग-अलग बड़े दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचा था। साथ ही थाना बंसत विहार पुलिस ने मिलावट आटे की सप्लाई करने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। कुट्टू बेचने वाले कुछ दुकानदारों के परिजन भी कुट्टू के आटे का पकवान बनाकर खाने से बीमार हुए हैं।

मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 30 दुकानों से खाद्य विभाग में आटा जब्त कर नष्ट कर दिया है। इन 30 दुकानों को अलग-अलग बड़े दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचा था। साथ ही थाना बंसत विहार पुलिस ने मिलावट आटे की सप्लाई करने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। कुट्टू बेचने वाले कुछ दुकानदारों के परिजन भी कुट्टू के आटे का पकवान बनाकर खाने से बीमार हुए हैं।

बता दें कि जिले के अलग-अलग स्थानों से लोगों के एक साथ अचानक बीमार होने और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती होने की सूचना पर देहरादून प्रशासन ने बीमार व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे जानकारी ली। सभी व्यक्तियों ने कुट्टू के आटे का सेवन करने से तबीयत खराब होना बताया। सीएम धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर लोगों से हालचाल लेते हुए घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के लिए सख्त कार्रवाई के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए।

बीमार सभी लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा जाना बताया गया। जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित दुकान स्वामियों समेत कुट्टू का आटे के संबंध में जानकारी जुटाई। जानकारी मिली कि सभी दुकान स्वामियों को सहारनपुर में विकास गोयल की चक्की में पीसा गया कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ। साथ ही आटे का देहरादून में मुख्य सप्लायर की जानकारी दी गई।

घटना के संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मनीष सिंह ने थाना बसंत विहार में दी गई तहरीर के आधार पर शीशपाल चौहान (लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, विकासनगर), विकास गोयल (चक्की मालिक जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर) और मैसर्स गोविन्द सहाय शंकर लाल, बसंत विहार देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीनों होलसेल दुकानदारों ने जिन-जिन रिटेल दुकानदारों को आटा बेचा, उनकी जानकारी जुटाई और मौके पर पहुंचकर कुट्टू का आटा जब्त करते हुए नष्ट किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। मुकदमे के जांच में पता चला कि मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल के मालिक दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल ने कुट्टू शीशपाल चौहान को साबूत बेचा गया। जिन्होंने कुटटू के आटे को सहारनपुर निवासी विकास गोयल की चक्की में पीसवाकर देहरादून लाया गया था और अन्य दुकानदारों को विक्रय किया गया था। जिस पर पुलिस टीमों आरोपियों के संबंध में जानकारी लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में पुख्ता सबूतों के आधार पर तीनों आरोपी शिशुपाल सिंह चौहान, दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि आटा खरीदने वाले दुकान स्वामियों से पूछताछ में उनके द्वारा मिलावटी आटा होने की जानकारी न होना और उनमें से कुछ विक्रेताओं के परिजनों का भी आटे के सेवन के बाद स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली। सभी दुकान स्वामियों द्वारा अनजाने में मिलावटी आटा बेचने के संबंध में उनसे विस्तृत पूछताछ करते हुए उनकी गवाही ली गई। साथ ही फरार आरोपी विकास गोयल निवासी सहारनपुर की तलाश जारी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ड्राइविंग छूटी तो सुशील ने टोफू निर्माण को बनाया स्वरोजगार का जरिया

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण ड्राइविंग का काम छोड़ने वाले कोटद्वार के...