Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से निपटने को CM रावत ने मांगी मदद, शेयर किए राहत कोष के एकाउंट नंबर
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से निपटने को CM रावत ने मांगी मदद, शेयर किए राहत कोष के एकाउंट नंबर

cm trivendra rawat shared information on coronavirus

कोरोना महामारी का उत्तराखंड के लोगों पर कम से कम असर हो, त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार इसके लिए भरसक प्रयास कर रही है। संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। ऐसे में सीएम ने इच्छुक लोगों से मदद के लिए भी आगे आने को कहा है। उन्होंने सीएम राहत कोष का एकाउंट नंबर भी शेयर किया है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी हरसंभव प्रयास कर रही हैं। अस्पतालों में बेड बढ़ाने हों, आइसोलेशन वार्ड तैयार करने हों या फिर ज्यादा वेटिंलेटर की व्यवस्था, लोगों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लोग मदद के लिए आगे आए हैं और जी खोलकर छोटी से लेकर बड़ी धनराशि दान कर रहे हैं। उत्तराखंड में हालात को काबू करने और कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लोगों से मदद की अपील की है।

रविवार को #IndiaFightsCorona के साथ फेसबुक पोस्ट में सीएम ने लिखा, ‘कोरोना की महामारी से निपटने के लिए आप सभी का सहयोग चाहिए। आपका दिया एक-एक पैसा किसी की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है, किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है।’ सीएम रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खातों के बारे में भी जानकारी शेयर की जहां लोग पैसा जमा कर सकते हैं।

सीएम ने लिखा कि केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर पर हर क्षेत्र में सहायता कर रही हैं। आप भी राष्ट्रीय आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष के निम्न खातों में अपना योगदान कर सकते हैंः
1- भारतीय स्टेट बैंक, देहरादून
खाता संख्या: 30395954328
आई. एफ. एस. सी.- SBIN0010164

2- इलाहाबाद बैंक, देहरादून
खाता संख्या: 50482918950
आई. एफ. एस. सी.- ALLA0210156

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/a.630435873643604/3208689012484931/?type=3&theater

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...