Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना: दिल्ली मरकज में उत्तराखंड से भी गए थे 34 लोग, राज्य सरकार अलर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना: दिल्ली मरकज में उत्तराखंड से भी गए थे 34 लोग, राज्य सरकार अलर्ट

many people from uttarakhand also participated in delhi markaz

कोरोना से बचने के लिए उत्तराखंड सरकार लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित कर रही है तो वहीं अब पता चला है कि दिल्ली में एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश के कुछ लोग भी शामिल हुए थे। फिलहाल यह संख्या 34 बताई जा रही है। प्रशासन फौरन इन्हें क्वारंटीन कर टेस्ट करा रहा है। कुछ अन्य लोगों की भी तलाश है, जो इनके संपर्क में आए।

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन (Nizamuddin) स्थित मरकज में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम ने देशभर के लोगों को चिंता में डाल दिया है। 1 से 15 मार्च तक तबलीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए देश के लगभग हर राज्यों और विदेश से भी करीब 2000 लोग यहां आए थे। ऐसे समय में जब कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर सरकार का जोर है और देश में लॉकडाउन है तो एक हजार से ज्यादा लोग यहां मौजूद थे। खलबली उस समय मच गई जब यहां से वापस गए लोगों की मौत की खबर आने लगी। सोमवार शाम में ही तेलंगाना में ऐसे 6 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। चिंता की बात यह है कि उत्तराखंड से भी 34 लोग दिल्ली स्थित इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उत्तराखंड सरकार भी इस बात की खबर मिलते ही अलर्ट हो गई है। ऐसे लोगों को क्वारंटीइन करने और टेस्ट कराने की कोशिश की जा रही है। केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं। कोरोना से देश में 32 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में अब तक 7 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2 लोग बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

यह भी देखें – कोरोना से जंग: हालात जानने को CM रावत ने जिलाधिकारियों को मिलाया फोन

समझिए, दिल्ली में हुए धार्मिक आयोजन में किस राज्य से कितने लोग शामिल हुए हैं और अब वहां की सरकारें उन्हें क्वारंटीन करने और कोरोना को फैलने से रोकने की कोशिशें कर रही हैं। ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं।

उत्तराखंड से 34 लोग, अंडमान से 21, असम से 216, बिहार से 86 लोग, हरियाणा से 22 लोग, हिमाचल प्रदेश से 15, हैदराबाद से 55, कर्नाटक से 45 लोग, केरल से 15 लोग, महाराष्ट्र से 109 लोग, मेघालय से 5, मध्य प्रदेश से 107 लोग, ओडिशा से 15, पंजाब से 9, राजस्थान से 19 लोग, रांची से 46, तमिलनाडु से 501, उत्तर प्रदेश से 156 लोग, पश्चिम बंगाल से 73 लोग शामिल हुए थे।

यह भी देखें – इटली का खौफनाक वीडियो शेयर कर CM रावत बोले, कोरोना के हालात को समझें

अगर विदेश से आने वाले लोगों की बात करें तो इंडोनेशिया से 72, थाईलैंड से 71, श्रीलंका से 34, म्यांमार से 33, किर्गिस्तान से 28, मलेशिया से 20, नेपाल से 19, बांग्लादेश से 19, फिजी से 4 लोग, इंग्लैंड से 3, कुवैत से 2 लोग, फ्रांस से एक, सिंगापुर, अल्जीरिया, जिबूती, अफगानिस्तान से 1-1 लोग आए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...