त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों, किसानों, विधवाओं, दिव्यांगों को एडवांस पेंशन

त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों, किसानों, विधवाओं, दिव्यांगों को एडवांस पेंशन

उत्तराखंड में पेंशन पाने वाली बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने उनको मिलने वाली पेंशन एडवांस में देने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में चल रहे लॉकडाउन में सरकार की इस मदद से इन लोगों की मुश्किलें कुछ कम जरूर हो सकती हैं।

कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार समाज के उन लोगों को मदद देने पर भी फोकस कर रही हैं, जिनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है या जो सरकारी मदद पर आश्रित हैं। ऐसे में सरकार ने 3 महीने की अग्रिम विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन और दिव्यांग पेंशन भेजना शुरू कर दिया है। इससे प्रदेश में लगभग 7 लाख लोग लाभान्वित होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि महामारी के इस कठिन समय में सरकार सभी जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।

सीएम त्रिवेंद्र ने बताया कि समाज कल्याण की जो योजनाएं चलती हैं, उनमें चार श्रेणियां है जिसमें पेंशन दी जाती है- विधवा, वृद्धावस्था, किसान और दिव्यांगजन। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा इनके 3 महीने की पेंशन एडवांस में ट्रेजरी में भेज दी गई है और यह आज यानी 15 अप्रैल से खातों में जाना प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े और कमजोर लोगों को सरकार की ओर से यह राहत दी गई है।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/vb.625450290808829/276068963392108/?type=2&theater

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकार के इस फैसले की खूब तारीफ की है। आपको बता दें कि कोरोना की महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों से सहयोग भी मांगा है। सीएम ने कहा कि आपका दिया एक-एक पैसा किसी की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है, किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है। इच्छुक व्यक्ति निम्न अकाउंट में दान दे सकते हैं।

 

 

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this