तल्ला बणास में मां बागेश्वरी मंदिर के नवनिर्मित द्वार का उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सूचना आयुक्त अनिल शर्मा व केंद्रीय कोयला मंत्री के विशेष कार्याधिकारी एसके नेगी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। माँ बागेश्वरी ग्राम तल्ला बणास की ग्राम देवी हैं।
तल्ला बणास में मां बागेश्वरी मंदिर के नवनिर्मित द्वार का उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सूचना आयुक्त अनिल शर्मा व केंद्रीय कोयला मंत्री के विशेष कार्याधिकारी एसके नेगी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
माँ बागेश्वरी ग्राम तल्ला बणास की ग्राम देवी हैं। यमकेश्वर प्रखंड में डांडा मंडल के तल्ला बणास में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने इस मौके पर सड़क, बिजली, पानी व अन्य समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए ज्ञापनों का पुलिंदा सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री ने जोगियाणा में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पार्क कानून के चलते वर्षो से जस के तस पड़े कौडिया-किमसार मोटर मार्ग की समस्या पर उन्होंने जल्द ही शासन स्तर पर हल निकालने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में दिल्ली के गौरी शंकर ट्रस्ट की तरफ से पंडित रंजीत कुमार झा ने ग्रामीणों को 200 छाते और धार्मिक साहित्य बांटा। कार्यक्रम को सफल बनाने में तल्ला बनास की महिला मंगल दल का खास योगदान रहा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर उदय पुरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष आलम सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, सूरज सिंह नेगी, दिलावर सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, धीरज सिंह रावत, विनोद सिंह नेगी, देवेन्द्र रावत, बचन सिंह बिष्ट और दयाल सिंह रावत आदि उपस्थित थे।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *