Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल नैनीताल में फंसे हैं दो बॉलीवुड अभिनेता, पहले जांच कराई फिर बढ़ाया कोरोना वॉरियर्स का हौसला
नैनीतालउत्तराखंड न्यूज़

नैनीताल में फंसे हैं दो बॉलीवुड अभिनेता, पहले जांच कराई फिर बढ़ाया कोरोना वॉरियर्स का हौसला

देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है, जिसे अब 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में मुंबई से नैनीताल शूटिंग के लिए आई पूरी एक टीम फंस गई है। इनमें फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल भी है। हालांकि दोनों अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्होंने खुद को क्वारंटीन रखा है।

आम इंसान हो या खास, कोरोना वायरस ने सबको प्रभावित किया है। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड के नैनीताल आए हुए थे और तभी लॉकडाउन शुरू हो गया। ऐसे में वे और उनके साथ आई पूरी टीम यहां फंस गई है। मनोज और उनकी टीम रामगढ़ ब्लॉक के सोनापानी स्टेट सतखोल में वुड हाउस रिजॉर्ट में ठहरी है।

इन तक संक्रमण न पहुंचे और देखभाल के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर सभी की जांच की। सभी बिल्कुल सुरक्षित हैं और उन्होंने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात को देखते हुए लोगों से भी अपने घरों में या जो जहां है, वहीं रहने की अपील की है।

डॉ. चेतन टम्टा ने बताया कि नथुवाखान और सतोली क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया गया था। इसी दौरान सतोली में फिल्म की शूटिंग के लिए आए फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी, उनके परिवार के साथ अभिनेता दीपक डोबरियाल और उनकी टीम के 23 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

पढ़ें: पौड़ी ने जीती कोरोना से लड़ाई

उन्होंने बताया कि सभी ने काफी सहयोग किया और दोनों अभिनेताओं ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाने के साथ ही उनका धन्यवाद किया। दोनों अभिनेताओं ने देशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचा रहे हैं इसलिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करना चाहिए।

पढ़ें: उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर

आपको बता दें कि दोनों अभिनेता और पूरी टीम लॉकडाउन का पालन करते हुए होम क्वारंटीन है। वे लगातार कोरोना वायरस को लेकर अपडेट ले रहे हैं। डॉ. चेतन ने बताया जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की जानकारी लेने के साथ उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 46 मामले सामने आ चुके हैं और इसमें से 19 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...