Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम घोषित, 10वीं में टिहरी के गौरव, 12वीं में जसपुर की ब्यूटी ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम घोषित, 10वीं में टिहरी के गौरव, 12वीं में जसपुर की ब्यूटी ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया गया। इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा में 76.91% और 12वीं कक्षा में 80.26% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि परीक्षा परिणाम कैसे पता चलेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी UBSE ने ठीक 11 बजे आज परिणाम जारी कर दिए। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया गया। इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा में 76.91% और 12वीं कक्षा में 80.26% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ, क्योंकि वेबसाइट खराब है। ऐसे में सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।

10वीं में गौरव, 12वीं में ब्यूटी ने किया टॉप

विद्यार्थी ubse.uk.gov.in वेबसाइट या uaresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि वेबसाइट पर काफी लोगों को दिक्कत भी आ रही है। 12वीं में जसपुर की ब्यूटी वत्सल ने उत्तराखंड में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर नैनीताल के युगल जोशी हैं। हाईस्कूल में टिहरी के गौरव सकलानी ने उत्तराखंड टॉप किया है।

इस बार 10वीं कक्षा में 1,50,289 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे और 12वीं कक्षा में 1,21,126 छात्र रजिस्टर्ड थे। आपको बता दें कि पिछले साल 10वीं में 76.43 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि 12वीं का रिजल्ट 80.13 प्रतिशत था।

इस बार का बोर्ड परीक्षाएं कोरोना महामारी के चलते प्रभावित रहीं। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड ने भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर रिजल्ट तैयार किया है। इसके तहत आयोजित हो चुके 3 विषयों के नंबर के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया गया है। हालांकि स्टूडेंट्स के पास दोबारा पेपर देने का विकल्प रहेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...