सीएम त्रिवेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में रहेंगे, ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम त्रिवेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में रहेंगे, ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में 1384 मरीज जान गंवा चुके हैं। अब तक कुल 76,223 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 6062 हैं। भाजपा के कई नेताओं सी त्रिवेंद्र सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सीएम रावत ने खुद ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों को अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है।

सीएम रावत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और सिंप्टम्स भी नहीं हैं, इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में रहूंगा।’

उन्होंने आगे कहा कि विगत दिनों में जो कोई भी उनके संपर्क में आया हो, वह अपने आपको आइसोलेट करके कोरोना जांच कराए। भाजपा के कई नेताओं ने ट्वीट कर सीएम रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 620 नए मामले सामने आए। प्रदेश में 1384 मरीज जान गंवा चुके हैं। अब तक कुल 76,223 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 6062 हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this