Friday , 4 September 2026
Home विचार अजीत डोभाल ने जेएनयू के लेक्चर में दिया युवाओं को जिंदगी बदलने वाला मंत्र
विचार

अजीत डोभाल ने जेएनयू के लेक्चर में दिया युवाओं को जिंदगी बदलने वाला मंत्र

AFP_19G5F3

अजीत डोभाल ने अपने संबोधन के दौरान भारतेंदु हरिश्चंद्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतेंदु जी ने भारत दुर्दशा लिखी। इसमें ब्रिटिश सरकार के दौरान भारत की दुर्दशा का वर्णन किया गया है। उन्होने लिखा है कि भारत की दुर्दशा देखी नहीं जा रही है। उन्होने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

युवाओं से उन्होने कहा कि भारत सर्वाधिक युवाओं की आबादी वाला देश है। युवा यदि ठान ले तो कुछ भी मुमकिन नहीं। युवा, देश को नए उमंग, उत्साह के साथ आगे ले जा सकता है। युवा, पूरी क्षमता से देश के विकास में योगदान दें तो कुछ भी असंभव नहीं है।

अजीत डोभाल ने जीवन में शिक्षा के महत्व, स्वामी विवेकानंद के विचारों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा, बिना शिक्षा के भारत मजबूत नहीं बन सकता। हमें एक ऐसा देश बनाना है जहां युवा उच्च शिक्षित हों। युवा ध्यान, साधना एवं योग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles