#GroundReport: भावुक समर्थकों से बोले त्रिवेंद्र सिंह, आपके बीच से ही यहां आया, आपके बीच में ही हूं..अब मैं फ्री हूं

#GroundReport: भावुक समर्थकों से बोले त्रिवेंद्र सिंह, आपके बीच से ही यहां आया, आपके बीच में ही हूं..अब मैं फ्री हूं

सीएम आवास पर सुबह से ही त्रिवेंद्र सिंह के समर्थकों का तांता लगा हुआ था। कई इस बात को समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर चार साल का कार्यकाल पूरा होने से ऐन पहले पार्टी ने यह फैसला क्यों किया, वह भी तब जब त्रिवेंद्र सिंह को पद से हटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने से ऐन पहले इस्तीफा लिए जाने की टीस मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। मीडिया से मुखातिब होने के बाद जब वह सीएम आवास लौटे तो उनके कई समर्थक वहां मौजूद थे। कई महिला समर्थक भावुक थीं। सीएम पहले सीधे अंदर चले गए लेकिन कुछ देर बाद लॉन में बैठे अपने समर्थकों से मिलने आए और खुद भी लॉन में ही बैठ गए।

 

इस दौरान कई समर्थकों ने कहा कि हम आपके साथ हैं, जैसा आपका निर्देश होगा हम वैसा ही कहेंगे। इस पर सीएम भावुक नजर आए। हालांकि इस दौरान वह मुस्कुराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रिपोर्ट कॉर्ड जनता के बीच रखने से पहले ही इस्तीफा लिए जाने की टीस उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

हालांकि उन्होंने अपने समर्थकों को ढांढस बंधाते हुआ कहा कि मैं तो आपके ही बीच से यहां आया हूं, आज आपके ही बीच में बैठा हूं…हां अब मैं फ्री हूं। मुझे पार्टी ने कहा कि अब किसी और को कमान देनी चाहिए तो मैंने एक कार्यकर्ता के तौर पर उस आदेश का पालन किया।

सीएम आवास पर सुबह से ही त्रिवेंद्र सिंह के समर्थकों का तांता लगा हुआ था। कई इस बात को समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर चार साल का कार्यकाल पूरा होने से ऐन पहले पार्टी ने यह फैसला क्यों किया, वह भी तब जब त्रिवेंद्र सिंह को पद से हटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

दूर-दूर से कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मिलने आते रहे, त्रिवेंद्र सिंह सबसे मिले और समर्थन जताने के लिए आभार भी जताया। साथ ही कहा कि अब वह आजाद हैं, मिलने-मिलाने का ये सिलसिला चलता रहेगा।

सीएम आवास परिसर में हर कोई यही जवाब खोजता नजर आया कि त्रिवेंद्र सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया या पार्टी ने उनका इस्तीफा क्यों लिया, अपने क्षेत्र में लोगों को इसका क्या जवाब देंगे। देर शाम तक समर्थकों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी था, अब सबको इंतजार इसी बात का है कि पार्टी आगे क्या रणनीति लेकर चलती है। बहरहाल, अब सूबे को एक नया चेहरा मिलने जा रहे है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this