Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार कुंभ आ रहे हैं तो समझ लीजिए पूरी गाइडलाइंस, चूक गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़महाकुंभ 2021

हरिद्वार कुंभ आ रहे हैं तो समझ लीजिए पूरी गाइडलाइंस, चूक गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

कोरोना काल में अगर आप हरिद्वार कुंभ मेले में आ रहे हैं तो नियम-कानूनों का विशेष ध्यान रखें। पहले की तरह आपको मेला क्षेत्र या कहिए हरिद्वार में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए उत्तराखंड और केंद्र सरकार की ओर से एसओपी जारी की गई है, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने बताया है कि कुंभ मेला क्षेत्र में अगर कोई आ रहा है तो रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके लिए ई-पोर्टल बनाया गया है, जहां आप अपने रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। कुल तीन कागजात जमा करने होंगे। पहला आई कार्ड, दूसरा आपका मेडिकल सर्टिफिकेट जिससे पता चलेगा कि आपको कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है और तीसरा 72 घंटे के भीतर का आरटी पीसीआर टेस्ट, जिसका निगेटव होना जरूरी है। ये अपलोड करते ही व्यक्ति का ई-पास अपने पास जनरेट हो जाएगा। इसके बाद आप एंट्री कर सकते हैं।

उत्तराखंड के लाल की खूब चर्चा, IPS लक्ष्य पांडे शेयर कर रहे UPSC परीक्षा पास करने के टिप्स

अगर आपका आने का प्लान 3 दिन के बाद है तो आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा और आप होटल या धर्मशाला में बुकिंग कर सकते हैं। बाद में आरटी पीसीआर टेस्ट कराने के बाद कागजात अपलोड करना होगा। क्यूआर कोड भी मिलेगा जो चेकिंग के समय दिखा सकते हैं।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...