Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटा, कई मकानों-दुकानों को भारी नुकसान
उत्तराखंड न्यूज़टिहरी

VIDEO: उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटा, कई मकानों-दुकानों को भारी नुकसान

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाम पांच बजे बादल फटने की घटना हुई। इसके चलते 12-13 दुकानें और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। लॉकडाउन के चलते बाजार बंद होने के कारण किसी तरह से जनहानि की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रख्यात देवप्रयाग में बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शाम पांच बजे बादल फटने की घटना हुई। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान आईटीआई की इमारत भरभराकर गिर गई। नगरपालिका का बहुउद्देशीय भवन भी क्षतिग्रस्त  हुआ है। पूरे क्षेत्र में बिजली और पानी की लाइनें टूट गई हैं। एसटीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

गनीमत रही कि कोरोना के चलते देवप्रयाग में  बाजार बंद था, इसलिए अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। देवप्रयाग में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय बाजार में मलबा आ गया है।

 

देखें बादल फटने से हुई तबाही के कुछ और वीडियो –

 

 

 

इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हरसंभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया है।

 

वहीं सूबे के डीजीपी अशोक के मुताबिक, किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। फिलहाल एसडीआरएफ को मौके पर रवाना किया गया है।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...