पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका कौल को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। शादी के 9 महीने बाद अपने पति को खोने वाली निकिता ने हालात से हार नहीं मानी और अपने पति के पदचिन्हों पर चलते हुए देशसेवा का फैसला किया। आज उन्होंने सेना ज्वाइन कर ली।
नीतिका कौल ने सेना की वर्दी पहनी और लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए और कहा कि मुझे आप पर गर्व है। देशभक्ति की धुनों के बीच नीतिका के अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति को बयां करती तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नीतिका कौल ढौंडियाल को स्टार लगाए जा रहे हैं। यह पल देशवासियों का सीना चौड़ा करने वाला है। यह पल युवाओं को प्रेरणा देने वाला है।
#MajVibhutiShankarDhoundiyal, made the Supreme Sacrifice at #Pulwama in 2019, was awarded SC (P). Today his wife @Nitikakaul dons #IndianArmy uniform; paying him a befitting tribute. A proud moment for her as Lt Gen Y K Joshi, #ArmyCdrNC himself pips the Stars on her shoulders! pic.twitter.com/ovoRDyybTs
— PRO, Defence, Leh (@prodefleh) May 29, 2021
साल 2019 था जब पुलवामा आतंकी हमले में शहीद मेजर ढौंडियाल का शव तिरंगे में लपेटकर देहरादून लाया गया था। सबकी आंखें नम थीं। पत्नी जैसे बेसुध हो गई थी। अंतिम दर्शन के समय जब नीतिका ने अपने पति को सैल्यूट किया तो लोग बिलख पड़े। उसी समय शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की बहादुर पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने सेना में जाकर देशसेवा का मन बना लिया था और आज उन्होंने कर दिखाया।



A Matter of Great Pride for the Indian Armed Forces.
GOD BLESS,GOD SPEED & GOOD LUCK.