Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड को मिला अब तक का सबसे युवा सीएम, पुष्कर धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड को मिला अब तक का सबसे युवा सीएम, पुष्कर धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम बन गए हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। अगले साल प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। पुष्कर को काम करने के लिए 8-9 महीने का ही कार्यकाल मिलेगा। ऐसे में उन्हें खुद को साबित करने के साथ ही पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

उत्तराखंड में 4 महीने बाद ही फिर सत्ता परिवर्तन हो चुका है। 45 साल के पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें CM पद की शपथ दिलाई। 21 साल के प्रदेश के इतिहास में वह अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। 24 घंटे पहले उन्हें बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया था। उसके बाद से ही धामी के घर और गांव में जश्न का माहौल है।

Image

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह ने हाथ हिलाकर समर्थकों और नेताओं का अभिवादन किया। हालांकि आज सुबह से ऐसी खबरें आ रही थीं कि उत्तराखंड बीजेपी में उनके नाम को लेकर नाराजगी है। कहा गया था कि कुछ विधायक नाराज हैं और इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि शाम होते-होते सब कुछ सामान्य हो गया।

सीएम के साथ ही सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत और यशपाल आर्य ने नई कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली।

पिथौरागढ़ जिले की ग्राम सभा टुंडी, तहसील डीडीहाट में जन्मे पुष्कर सिंह धामी एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। काफी पहले से वह संघ से जुड़े रहे हैं। 1975 में जन्मे पुष्कर ने स्नातकोत्तर किया है और व्यावसायिक डिग्री मानव संसाधन प्रबंधन की है।

पुष्कर धामी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के करीबी हैं। ऐसे में प्रदेश की कमान संभालने से पहले उन्होंने उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खडूरी से उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया।

वह पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत दोनों नेताओं से शपथ ग्रहण से पहले उनके घर जाकर मिले। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। Image

Image

पुष्कर धामी ने पढ़ाई के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शुरू कर दी थी। पार्टी के भीतर पिछले 4-5 महीनों में अचानक हुए परिवर्तनों को देखते हुए पुष्कर सिंह धामी पर खुद को सशक्त सीएम साबित करने की भी चुनौती होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...