Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पीएम मोदी, शाह, नड्डा और योगी समेत कई नेताओं ने पुष्कर धामी को सीएम बनने पर दींं शुभकामनाएं
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

पीएम मोदी, शाह, नड्डा और योगी समेत कई नेताओं ने पुष्कर धामी को सीएम बनने पर दींं शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शपथ के फौरन बाद ट्वीट किया, ‘उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दी गई जिम्मेदारी के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं।’

उन्होंने आगे कहा कि मैं उत्तराखंड की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। प्रदेश के विकास के लिए तथा केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित रहूंगा। सीएम ने अपने इस ट्वीट को ट्विटर पर पिन्ड भी किया है।

सीएम बनते ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी और उनके साथ आज शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को बधाई। उनकी टीम को बहुत शुभकामनाएं।

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे।’

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

 

CM योगी ने लिखा- देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री पुष्कर धामी जी को अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।

4 महीने तक मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट किया, ‘माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी को देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में देवभूमि विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles