Home उत्तराखंड न्यूज़ विधान सभा चुनाव की मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, सुरक्षा के लिए केन्दीय अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और राज्य पुलिसकर्मी की तैनाती
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

विधान सभा चुनाव की मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, सुरक्षा के लिए केन्दीय अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और राज्य पुलिसकर्मी की तैनाती

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभाओं की मतगणना प्रातः 8 बजे से राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों में शुरू हो जायेगी। उत्तराखंड में 14 फरवरी को सभी विधान सभा के चुनाव सम्पन्न हो गये थे। सभी लोगों को पिछले एक महीने से मतदान के परिणामों का इंतजार है, अब यह परिणाम किस पार्टी के पक्ष में आयेंगे यह कल पता चल जायेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कार्य के लिए 70 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं, जो सभी संबंधित जनपदों और विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में पहंुच चुके हैं। मतगणना कार्य में राज्य की सभी 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत लगभग 7681 कार्मिकों की तैनाती की गयी है जिसमें 1296 माइक्रो आॅब्जरवर भी सम्मिलित है। इसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए 8 कम्पनी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल, 14 कम्पनी पीएसी तथा लगभग 6500 राज्य पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने भी सभी केन्द्रों पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि मतगणना कार्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की सभी दलों से अपील की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...