भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कार्य के लिए 70 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं, जो सभी संबंधित जनपदों और विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में पहंुच चुके हैं। मतगणना कार्य में राज्य की सभी 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत लगभग 7681 कार्मिकों की तैनाती की गयी है जिसमें 1296 माइक्रो आॅब्जरवर भी सम्मिलित है। इसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए 8 कम्पनी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल, 14 कम्पनी पीएसी तथा लगभग 6500 राज्य पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने भी सभी केन्द्रों पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि मतगणना कार्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की सभी दलों से अपील की है।


Leave a comment