Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ वरिष्ठ रंग समीक्षक दीवान सिंह बजेली को संगीत अकादमी सम्मान
उत्तराखंड न्यूज़शिखर पर उत्तराखंडी

वरिष्ठ रंग समीक्षक दीवान सिंह बजेली को संगीत अकादमी सम्मान

विज्ञान भवन में एक भव्य समारोह में देश के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने उत्तराखंड के वरिष्ठ रंग समीक्षक दीवान सिंह बजेली को प्रर्दशन कला के क्षेत्र में विद्वत्ता के लिए संस्कृति मंत्रालय-भारत सरकार के प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार सम्मानित किया। उत्तराखंड के सुर सम्राट गढ-रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी को भी लोक संगीत के लिए यह पुरूस्कार मिला। संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार के लिए प्रत्येक कलाकार को एक-एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया गया।

Image

1937 में अल्मोडा के मन्नान गांव मे जन्मे 82 वर्षीय दीवान सिंह बजेली तीस साल तक राजधानी नई दिल्ली से प्रकाशित सभी प्रमुख अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्रों मे रंगमंच की समीक्षा करते रहे हैं। दीवान सिंह बजेली टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस, पायनियर एवं इकानामिक टाइम्स में रंगमंच पर लिखते रहे है और वह द हिन्दू के नियमित स्तंभकार रहे हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों नाटकों की समीक्षा की है और भारतीय रंगमंच को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वह पर्वतीय लोककला के भी विशेषज्ञ माने जाते है।

इस समारोह में देश भर से चयनित 44 प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं जनजातीय कलाकारों और रंग कर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, इस बार पारंपरिक व लोक संगीत केटेगरी में पांच संगीतकारों को सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड की कुसुम पांडे को राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तराखंड की तीन विभूतियों को देश के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किये जाने पर उन्हें बहुत बहुत बधाई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...