Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी श्रीनगर से देहरादून जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में तीन धारा के पास शिव मंदिर से थोड़ा आगे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अनुसार तीन धारा के पास एम्बुलेंस गलत दिशा में आ रही थी, उसी को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर बीच रास्ते में पलट गई। बाद में सिक्ख यात्रियों की सहायता से वाहन को सीधा किया गया और उन्हें गाड़ी से निकाला गया।

 

बताया जा रहा है कि यदि कार थोड़ी सी भी इधर-उधर होती तो वो सीधे 1000 मीटर नीचे गहरी खाई में समा सकती थी।बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के वक्त कार में डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी की पत्नी भी मौजूद थी। इसके बाद अजय कुमार खंडूड़ी और उनकी पत्नी दूसरी गाड़ी से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...