Home उत्तराखंड न्यूज़ हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्तमान समय में जहां लोगों को कहीं भी पहुंचना आसान है, यदि जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा की बात करें तो सड़क मार्ग से तकरीबन 16 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी को कुछ हद तक आसान बनाया है श्री केदारनाथ धाम हेतु संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं ने। जहां अब टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है।

वर्तमान समय में जहां लोगों को कहीं भी पहुंचना आसान है, यदि जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा की बात करें तो सड़क मार्ग से तकरीबन 16 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी को कुछ हद तक आसान बनाया है श्री केदारनाथ धाम हेतु संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं ने। जहां अब टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है।

खबर के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रविन कुमार निवासी बैरबाडा, हालगुन्दा, कोडागू, कर्नाटक ने थाना गुप्तकाशी पर आकर शिकायत की कि, उनका भाई अरुण कुमार जो कि, शुभ यात्रा होलिडेज के नाम से ट्रैवल एजेन्सी चलाता है, उनके द्वारा उत्तराखण्ड में रामचन्द्र राणा नाम के व्यक्ति से श्री केदारनाथ यात्रा हेतु हैली टिकटों के सम्बन्ध में बात की गयी। जिसके द्वारा 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 40 लोगों के 4 लाख देने को बोला गया। जिस पर अरुण कुमार द्वारा इस व्यक्ति को अलग-अलग किश्तों में उसके खाते में 3 लाख 95 हजार रुपये भेजे गये। जब ये लोग श्री केदारनाथ यात्रा हेतु उत्तराखण्ड पहुंचे तो उस व्यक्ति द्वारा इनको कोई टिकट नहीं दी गयी और न ही पैसे वापस दिये गये।बल्कि अब उसके द्वारा 16000 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से मांगे गये।

पीड़ितों द्वारा टिकटों की मांग किये जाने पर उसके द्वारा फोन भी नहीं उठाया गया और जब फोन उठाया तो कहा गया कि, आपके बस का जो कुछ हो सकता है, कर लो। इस शिकायत के आधार पर मामला धोखाधड़ी का होने पर पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में तत्काल थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 21/2022 धारा 420 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा इसमें संलिप्त अभियुक्त रामचन्द्र राणा निवासी धानी, फाटा, थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां से अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना मे इसकी भी जांच की जा रही है कि, अब तक इस व्यक्ति के द्वारा कितने यात्रियों के साथ ऐसा किया गया होगा। साथ ही पूर्व में थाना गुप्तकाशी पर पंजीकृत हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर की गयी ठगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों की भी विवेचना प्रचलित है।

अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्री केदारनाथ धाम में हैलीकॉप्टर टिकटों की ठगी करने से सम्बन्धित शिकायतों पर कुल 05 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि, श्री केदारनाथ यात्रा हेतु टिकट दिलाये जाने के सम्बन्ध में किसी भी एजेन्ट या व्यक्ति या फर्जी वेबसाइट के झांसे में बिल्कुल भी न आयें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...