Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां नदारद पाए गए अधिकारी, सीएम धामी ने थमाया नोटिस
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां नदारद पाए गए अधिकारी, सीएम धामी ने थमाया नोटिस

राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से नदारद नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर सचिव, आपदा प्रबंधन आनंद श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से नदारद नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर सचिव, आपदा प्रबंधन आनंद श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। बीते रविवार पांच जून को यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास हुए सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन का औचक निरीक्षण ने नाराजगी जाहिर की थी।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री रात करीब 8:45 बजे कंट्रोल रूम पहुंचे थे, लेकिन सात बजे की घटना का पौने दो घंटे बाद भी कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों के पास अपडेट नहीं था। इस पर भी मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जाहिर की थी। मंगलवार को इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला की ओर से कंट्रोल रूम में तैनात तमाम विभागों के नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपस्थित नोडल अधिकारियों में से केवल पांच विभागों जल संस्थान, परिवहन, एसडीआरएफ, जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ही उपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अन्य विभागों के नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब देने को कहा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...