केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को 25 हजार करोड़
रूपये का बजट दिया है।
इसके अलावा चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये केन्द्र उत्तराखंड को 11 हजार करोड़ रूपये भी देगा।
गडकरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले सड़कों पर काम शुरू हो जायेगा। 29 नवम्बर को पतंजलि योगपीठ के भ्रमण के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से हरिद्वार के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का काम अगले वर्ष जून तक पूरा हो जायेगा। इसके बाद दोनों शहरों के बीच तीन से साढ़े तीन घंटे में यात्रा की जा सकेगी।
केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड से मानसरोवर यात्रा को सुगम बनाने का भी एलान किया।
– हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment