Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड 15 फरवरी से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

15 फरवरी से होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

बीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है. सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शुरू होगें. प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं. बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं. वहीं आईसीएसई बोर्ड की बात करें तो कक्षा 10 के लिए इसकी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. वहीं आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी.

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ साथ देश भर में फैले अपने स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैं. बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में उपस्थित होना होगा. सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा. ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल्स में शामिल हो. सभी छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल की तारीख और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी.

सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्दी ही जारी की जाएगी. सीबीएसई का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा. इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए. किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...