Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान पर बवाल
उत्तराखंड न्यूज़

यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान पर बवाल

यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान पर बवाल
यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान पर बवाल

यूट्यूबर सौरव जोशी के एक विवादित यूट्यूब वीडियो ने हल्द्वानी सहित उत्तराखंड के आम जनता में नाराजगी पैदा कर दी है. कुछ दिन पहले सौरव जोशी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान उसके यूट्यूब ब्लॉग के चलते पूरे देश दुनिया में हो रही है. सौरभ जोशी ने कहा कि इससे पहले हल्द्वानी और उत्तराखंड को कोई नहीं जानता था. लेकिन उसके यूट्यूब चैनल के जरिए हल्द्वानी और उत्तराखंड रोजाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

सौरभ जोशी के इस बयान के बाद अब पहाड़ के लोगों मे आक्रोश है. लोगों ने सौरव जोशी के इस हरकत की निंदा करते हुए कहा है उत्तराखंड देवभूमि है. राज्य आंदोलनकारियों के शहादत के बदौलत उत्तराखंड की पहचान हुई है. उत्तराखंड में चारधाम के साथ-साथ यहां मानस और केदारखंड है. उत्तराखंड ऋषि मुनियों की तपोस्थली रह चुकी है. उत्तराखंड की पहचान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, हेमवती नंदन बहुगुणा, पंडित गोविंद बल्लभ पंत, सुमित्रानंदन पंत, सीडीएस बिपिन रावत जैसे क‌ई प्रभावशाली व्यक्तित्वों के कारण हुई है.

लोगों का कहना है कि एक छोटा सा यूट्यूबर जो उम्र से परिपक्व नहीं है. वह उत्तराखंड और हल्द्वानी को अपने यूट्यूब से पहचान दिलाने की बात कर रहा है. इससे निंदनीय और क्या हो सकता है? जिस शहर में वह रह रहा है, उस शहर को खुद से पहचान दिलाने की बात करना किसी मूर्खता से कम नहीं है. हल्द्वानी का अपना गौरवशाली इतिहास है. ब्रिटिश शासन के समय से हल्द्वानी बसा हुआ है. ऐसे में एक यूट्यूब पर द्वारा यह दर्शना बेहद अपमानजनक है.

लिहाजा जनता अहंकार से लवरेज इस यूट्यूबर की चौतरफा निंदा कर रही है. राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि इस तरह से उत्तराखंड और हल्द्वानी की पहचान की बात करना राज्य आंदोलनकारियों का अपमान करना है. जब से यह बयान सोशल मीडिया में आया है, तब से सोशल मीडिया में सौरभ जोशी के यूट्यूब को अनसब्सक्राइब करने की मुहिम छेड़ दी है.

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहने वाले ब्लॉगर सौरभ जोशी ने बीते रोज वायरल हुए एक वीडियो में कहा था कि उनकी वीडियो के जरिए ही लोग उत्तराखंड को जान रहे हैं और हल्द्वानी को पहचान रहे हैं. इससे पहले उत्तराखंड की अपनी कोई पहचान नहीं था. वो तो इन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे उत्तराखंड एवं हल्द्वानी को पॉपुलरटी मिली. सौरव जोशी कहते हैं कि उनकी वीडियो के जरिए लोग उत्तराखंड को जान रहे हैं और हल्द्वानी को जान रहे हैं. सौरभ जोशी की यह वीडियो जहां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...