Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड सख्त पहरे में होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़

सख्त पहरे में होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Police constable recruitment exam will be under strict vigil
Police constable recruitment exam will be under strict vigil

पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यार्थियों से अपील की है कि वह लिखित परीक्षा में समय से अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें. प्रदेश के 13 जनपदों 413 परीक्षा केंद्रों में रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आयोजित करायी जाएगी. परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी.

नकल करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

पुलिस मुख्यालय ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि परीक्षा के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान नकल/अनुचित संसाधनों का प्रयोग करने का प्रयास करता है, या परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

देहरादून में 76 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा

राजधानी देहरादून की बात करें तो जनपद में कड़ी निगरानी के रूप में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके परीक्षा आयोजित के लिए सभी थाना पुलिस सहित सुरक्षा तंत्र को कड़ी व्यवस्था बनाने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए है. इसके लिए सभी केंद्रों का निरक्षण कर फूलप्रूफ तैयारी है.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...