Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वरोजगार बढ़ाने के लिए युवाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण – सीडीओ
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

स्वरोजगार बढ़ाने के लिए युवाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण – सीडीओ

’चमोली में युवाओं के लिए शुरू हुआ 13 दिवसीय हेयर ड्रेसिंग का विशेष प्रशिक्षण।

अगर कोई युवा अपने घर के आसपास ही स्वरोजगार करना चाहता है तो सरकार उन लोगों के लिये प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी कर रही है और व्यवसाय को खोलने के लिए आर्थिक मदद भी की जा रही है जिससे कि युवाओं द्वारा यहीं रहकर ही अपना स्वरोजगार किया जाये और वह अपनी आजीविका को अच्छी तरह से चला सके।

इसी सिलसिले में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की खास पहल पर सीमांत जनपद चमोली में युवाओं को हेयर ड्रेसिंग में करियर बनाने के लिए 13 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने हेयर ड्रेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद के सभी विकासखंडों से युवा इसमें उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्थानीय युवाओं की डिमांड पर हैयर कटिंग प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हेयर कटिंग एक आर्ट है। हेयर ड्रेसिंग में युवा कम संशाधनों में एक अच्छा स्वरोजगार खडा कर सकते है। गांव क्षेत्रों में हेयर ड्रेसर की बहुत डिमांड रहती है और प्रतिभाशाली युवा इसमें बहुत जल्दी सफलता पा सकते है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद इच्छुक युवाओं को पीएमईजीपी से सब्सिडी पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आरसेटी निदेशक ने बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में जनपद के 9 विकासखंडों के 24 युवाओं को हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण पूरा करने पर युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही स्वरोजगार खोलने में पूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हेयर डेसिंग का आगे भी सतत रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिले 100 लोगों को प्रशिक्षत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...