Home उत्तराखंड न्यूज़ क्रिकेट ट्राफी में सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

क्रिकेट ट्राफी में सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। क्रिकेट ट्राफी के फाइनल मैच में जीत हार का ऑनलाइन सटृा लगा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लैपटॉप,मोबाइल और नकदी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को क्रिकेट ट्राफी का फाइनल न्यूजीलैंड और भारत की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में सटृे का खेल भी सटृेबाजों ने खेला। जिसमें रुड़की में भी तीन आरोपी पकड़े गए। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सटृे के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में क्षेत्र में सटृेबाजी की मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करने हेतु टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानो से तीन व्यक्तियों को सटृेबाजी में गिरफ्तार किया है। जिनमे दो आरोपी ट्राफी में सटृेबाजी कर रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटाप मय चार्जर, 1 टैब मय चार्जर, 10 मोबाइल फोन, दो सटृा डायरी, एक पैन, एक कैलकुलेटर, सटृे से प्राप्त धनराशि नगदी 4460 चार हजार चार सौ साठ रुपये व एक वाहन बरामद किया। इसके अतिरिक्त दूसरी टीम के द्वारा सब्जी मण्डी ढाल के पास एक आरोपी श्रीकान्त पुत्र स्व. पृथ्वी निवासी वेला गदायन पटटी थाना मधुवन जिला मऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी नेहरू स्टेडियम को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सटृा डायरी नुमा कापी, एक पेन व नगदी 5270 रुपए बरामद किया। इस क्रिकेट  ट्राफी में आनलाइन सट्टा लगाने वालों के नाम रिशु त्यागी पुत्र अनिल त्यागी निवासी गुरुद्वारा रोड़ थाना कुतुबशेर सहारनपुर व निखिल गर्ग पुत्र नीरज गर्ग निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार बताये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...