Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश किसान नेता डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
देश-विदेश

किसान नेता डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को 131 दिन बाद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है। डल्लेवाल ने 26 नवंबर 2024 को अनशन शुरू किया था। वह कृषि मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन के तहत उपवास कर रहे थे। डल्लेवाल ने अनशन खत्म करने का ऐलान फतेहगढ़ साहिब जिले के सिरहिंद में आयोजित किसान महापंचायत में किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझे आमरण अनशन समाप्त करने का आदेश दिया है। मैं इस आंदोलन की देखभाल करने के लिए आप सभी का ऋणी हूं, मैं आपके आदेश को स्वीकार करता हूं।

बता दें कि डल्लेवाल ने अनशन खत्म करने की घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की अपील के बाद की, जिन्होंने शनिवार को डल्लेवाल से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles