Home उत्तराखंड न्यूज़ नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने किया ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने किया ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन

जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सोनिया और राहुल गांधी की लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है और हम लोकतांत्रिक और प्रजातांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को उठा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौली, महानगर अध्यक्ष जस्वीन्दर सिंह गोगी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा,एसएसी विभाग के प्रदेश अघ्यक्ष मदन लाल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज क्षेत्री,कांग्रेस महानगर सचिव बंदना राही आदि मौजूद थे।

देहरादून। बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ईडी की चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करके अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।
अपने कार्यक्रानुसार कांग्रेसी कॉन्वेंट स्कूल तिराहे पर एकत्रित हुए, उसके बाद पैदल मार्च निकलते हुए क्रॉस रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां पुलिस ने कांग्रेसियों को कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेसी बेरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरियर लांघकर प्रवर्तन निदेशालय के गेट पर चढ़ गए और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया। कांग्रेस जनों का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाए कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सारी सीमाएं लांघकर कांग्रेस को निशाने में ले रही है। इस मौके पर कांग्रेस के संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल ने कहा कि  उन्होंने कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर ईडी उन्हें तलब कर रही है, ताकि जनता का ध्यान बांटा जा सके। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने वाली है। इसलिए आज केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ कांग्रेसियों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...