Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भगवान की मूर्तियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़

भगवान की मूर्तियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर भगवान की मूर्तियां चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुरायी गयी मूर्तियां भी बरामद हुई है। आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल की हवा खा चुका है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव रामनगर ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर मंदिर में रखी दो चांदी की मूर्ति (लक्ष्मी व गणेश) तथा एक पीतल की मूर्ति (लक्ष्मी व गणेश) की चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। चोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम को देर रात सूचना मिली कि इस चोरी में शामिल चोर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान शक्ति विहार अंडर पास के पास पहुंची तो उन्हे देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर इस व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रोहित पुत्र बबलू निवासी नई बस्ती रामनगर बताया और अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मेरे पास चुराई हुई भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां हैं जिसे मैंने रामनगर सिद्धार्थ एनक्लेव से एक घर के अंदर से चुराया था जिसे मैं बेचने के लिए ले जा रहा था कि आपने पकड़ लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...