Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चेन लूट की दो घटनाओं में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

चेन लूट की दो घटनाओं में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

नैनीताल। दो अलग-अलग चेन स्नेचिंग की घटनाओं को खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। आरोपियों मेें से एक शातिर चोर है जबकि दूसरा हिस्ट्रीशीटर व तीसरा माल खरीदने वाला ज्वैलर्स है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 18 अप्रैल तथा 20 अप्रैल को थाना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत चौकी टीपी नगर एवं चौकी मंडी क्षेत्र में 2 अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से चौन स्नेचिंग की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से पेंडेंट झपट कर फरार हो गए थे। मामलो में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को कड़ी मशक्कत के बाद 27 अप्रैल को टांडा बैरियर से चौन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं में संलिप्त 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया।  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम बाईक का नम्बर निकालकर कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अकेली महिला व बुर्जुर्गाे को तारगेट कर चौन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद रामपुर में एक ज्वैलर्स को बेचकर अर्जित धनराशि को आपस में बॉट लेते हैं। गिरफ्तार बदमाशों के नाम फिरोज गांधी पुत्र नन्द राम निवासी पदमपुर थाना मिलक, जनपद रामपुर (पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त), मुन्ना उर्फ चुना पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर सिविल लाईन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर व उमेश रस्तोगी पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर बताये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...