Home उत्तराखंड न्यूज़ बुजुर्ग के बच्ची से दुष्कर्म मामले में लोगों ने किया कमीश्नर कार्यालय का घेराव
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशनैनीताल

बुजुर्ग के बच्ची से दुष्कर्म मामले में लोगों ने किया कमीश्नर कार्यालय का घेराव

Lavc57.107.100

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और अफसोसजनक है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वे लोगों से शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करतें है। मामले की जांच के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
नैनीताल। 65 साठ के बुजुर्ग द्वारा 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम नही ले रहा है। बुर्जुर्ग की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का आक्रोश फूट रहा है। गुरूवार को नैनीताल के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और इस दौरान लोगों ने कुमाड कमीश्नर कार्यालय का घेराव किया। सरोवर नगरी नैनीताल बुधवार रात से अशांत है। बुधवार देर शाम एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप की खबर जब नैनीताल में फैली तो आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। देर रात काफी हंगामा, तोड़फोड़ और प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। प्रदर्शनकारी उसे उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे।
बीती रात में पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया था। गुरूवार की सुबह फिर स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित लोग आरोपी के घर की ओर निकल पडे। नैनीताल की पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। नैनीताल की माल रोड से लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय और कोतवाली समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुस्साए लोगों ने जुलूस निकाला। नैनीताल में हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर माल रोड में जुलूस निकाल कर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। घटना के विरोध में व्यापारियों ने नैनीताल में होटल और दुकानें बंद कर दी हैं। इसके अलावा जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शन को देखते हुए नैनीताल में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। घटना के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार आरोपी के घर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कई बार पुलिस के साथ झड़प भी देखने को मिली है। वहीं 12 साल की नाबालिग से 3 महीने से दुष्कर्म करने के मामले के विशेष समुदाय के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कराए जाने के बाद जेल भेज दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...