Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद देर रात तक बवाल
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद देर रात तक बवाल

दुकानों में तोडफोड, नैनीताल बंद
शहर में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शांत वादियों के लिए मशहूर  नैनीताल में हिन्दूवादी संगठनों ने देर रात तक हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने दुकानों में तोडफोड कर डाली साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया।  जिससे जिले की स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी है। बीती रात हुई एक घटना के बाद से नैनीताल का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सुबह से ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं तल्लीताल व्यापार मंडल ने विरोध स्वरूप सुबह की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का ऐलान किया है। व्यापारी बाजार में ही धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने पूरे दिन बाजार बंद करने का ऐलान किया है। यहां आ रहे टूरिस्ट को असुविधा न हो इसके लिए यहां लंगर लगाया जाएगा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस प्रदर्शन में शनि आनंद, दिनेश कर्नाटक, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, नासिर खान और राजेंद्र बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
घटनाक्रम के अनुसार  65 साल के बुजुर्ग का लंबे समय से 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह घटना सामने आने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। विशेष समुदाय का आरोपी बुजुर्ग ठेकेदार है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले तीन महीने से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।  घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासी और हिंदूवादी संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित लोगों ने पथराव किया और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान नैनीताल जैसे शांत शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नैनीताल में अचानक विवाद की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को तत्काल नैनीताल में बुलाया गया, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे। घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची, तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की. स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को बिगड़ने से रोका। कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया। एसपी सिटी नैनीताल जगदीश चंद्र ने बताया कि एक परिवार ने उनकी नाबालिग बच्ची के साथ 3 महीने से दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है. परिजनों के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...